हैदराबाद : स्वतंत्रता सेनानी पंडित गंगाराम स्मारक मंच ने हिन्दी पत्रिकारिता दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी को आमंत्रित किया है। इस आमंत्रण को किशन रेड्डी ने सहर्ष स्वीकार किया और आश्वासन दिया है कि वह इस कार्यक्रम में अवश्य मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
मंच के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को मंत्री किशन रेड्डी के निवास पहुंचा और हिन्दी पत्रिकारिता दिवस समारोह का निमंत्रण पत्र सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में मंच के अध्यक्ष भक्त राम, मंत्री श्रुतिकांत भारती, कोषाध्यक्ष प्रदीप जाजू एवं ऋषि राम शामिल थे।
यह भी पढ़ें-
हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक हिन्दी समाचार पत्र और एक हिन्दी लेखक को सम्मानित करने का कार्यक्रम नरेंद्र भवन में 30 मई सायं 5.00 बजे आयोजित किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल ने हिन्दी प्रेमियों से विनम्र निवेदन किया है कि इस कार्यक्रम में सपरिवार एवं इष्ट मित्रों के साथ सम्मिलित होकर सफल बनाएं।
