33वां युद्धवीर स्मारक अवार्ड-2026 प्रदान कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न, पढ़ें राज्यपाल और पुरस्कार ग्रहिता के विचार

हैदराबाद : 33वां युद्धवीर स्मारक अवार्ड-2026 प्रदान कार्यक्रम लकड़ी का पुल स्थित एफटीसीसीआई के सभागार में भव्य रूप से संपन्न हुआ। प्रमुख चिकित्सक डॉक्टर गायत्री पालाट को पैलिएटिव केयर के क्षेत्र में उत्तम योगदान के लिए युद्धवीर स्मारक अवार्ड-2026 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने प्रदान किया और संबोधित किया।

राज्यपाल ने कहा कि इस समय समाज बहुत ही कठिन परिस्थिति से गुजर रहा है। ऐसे समय में संवेदनशीलता स्थापित करने के लिए मेल-मिलाप जरूरी है। ऐसा करने से एक-दूसरे की पीड़ा को महसूस किया जा सकता है और कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है। इससे समाज में मानवीय मूल्यों की रक्षा होगी। राज्यपाल ने आगे कहा कि युद्धवीर फाउंडेशन पुरस्कार एक सेवा, संवेदना, उत्कृष्टता और मानवीय मूल्यो का प्रतीक है। यह समाज के ऐसे महान व्यक्तियों को पुरस्कृत किया जाता है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने तथा करने वालों को पहचानने और सम्मानित करने का संदेश देता है। राज्यपाल ने स्वतंत्रता सेनानी युद्धवीर की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे एक निर्भीक पत्रकार और महान समाज सेवी थे।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला

पुरस्कार ग्रहिता डॉ गायत्री पालाट ने कहा कि पैलिएटिव केयर चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई विशेषज्ञता है। जिन लोगों पर उपचार प्रभावी नहीं हो पाता है, उनकी पीड़ा को कम करने और परिजननों के साथ शेष जीवन मानसिक और आध्यात्मिक तरीके से जीने में मदद करता है। साथ ही कहा कि हालांकि समाज इसके बारे में अधिक जागरूक नहीं है। उन्होंने युद्धवीर फाउंडेशन का पुरस्कार पर आभार व्यक्त किया।

पुरस्कार ग्रहिता डॉ गायत्री पालाट

संबंधित खबर-

फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ अरुणा बहुगुणा

इस कार्यक्रम में फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ अरुणा बहुगुणा ने फाउंडेश का परिचय दिया और दिवंगत युद्धवीर जी की सेवाओं को याद किया। प्रमुख कवि नरेंद्र राय ने डॉ गायत्री के सेवाओं पर एक दक्कनी कविता सुनाई। पत्रकार कुमुद जैन ने प्रशस्ति पत्र पढ़कर सुनाया। फाउंडेशन के ट्रस्टी तरुण कुमार झंवर ने कार्यक्रम का संचालन किया और एमएलसी आमेर अली खान ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। फाउंडेशन सचिव और मिलाप की संपादक विपमा वीर, न्यासी नितिन बजात और अन्य उपस्थित थे।

पत्रकार कुमुद जैन

इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों के लिए आयोजित युद्धवीर स्मारक होली पुरस्कार-2026 भी प्रदान किये गये। पुरस्कार पाने वालों में- मारोती दत्ता गंगासागरे, हर्षलता दुधोडिया, अक्षय तीखे, प्रीति जैन, रितिका बत्रा, डॉ सुरेश कुमार मिश्रा, भलगट अक्षत जैन और प्रणव अग्रवाल शामिल है।

कवि नरेंद्र राय

ट्रस्टी तरुण कुमार झंवर

एमएलसी आमेर अली खान

हर्षलता दुधोडिया, हैदराबाद

अक्षय तीखे (गांव-भेदोड़ा, मंडल-बेला और जिला- आदिलाबाद, तेलंगाना राज्य)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X