हैदराबाद : वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बी शिवधर रेड्डी को तेलंगाना राज्य सरकार का सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है। शिवधर रेड्डी तेलंगाना पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद से 30 अप्रैल को सेवानिृत्त हुए हैं और अब यह नई जिम्मेदारी संभालेंगे। सरकार ने आज उनके नियुक्ति के बारे में G.O. No. 559 जारी किया है।

शिवधर रेड्डी पदभार संभालने की तारीख से तीन साल तक तेलंगाना सरकार के सुरक्षा सलाहकार बने रहेंगे। वह मुख्य रूप से पुलिस मशीनरी, लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने, इंटरनल सिक्योरिटी, क्राइम कंट्रोल, नारकोटिक्स कंट्रोल और रोड सेफ्टी जैसे मामलों पर सरकार को सलाह और सुझाव देंगे। इसी तरह, शिवधर रेड्डी को चीफ सेक्रेटरी के स्टेटस के अलावा हर महीने 2.25 लाख रुपये वेतन दिया जाएगा। रहने की जगह के अलावा, उन्हें हर महीने 50,000 रुपये का हाउस रेंट अलाउंस (HRA) मिलेगा। सरकारी वाहन के साथ-साथ, रिटायरमेंट से पहले मिलने वाली वही TA, DA और मेडिकल रीइंबर्समेंट सुविधाएं भी तेलंगाना राज्य सुरक्षा सलाहकार शिवधर रेड्डी पर लागू होंगी।
यह भी पढ़ें-
इसी क्रम में गृहमंत्रालय ने तेलंगाना राज्य सरकार के सुरक्षा सलाहकार शिवधर रेड्डी के कामों के लिए विशेष स्टाफ को भी आवंटित किया है। इसमें एक ओएसडी, एक प्राइवेट सेक्रेटरी, एक पर्सनल असिस्टेंट, दो ड्राइवर और चार ऑफिस सबऑर्डिनेट शामिल होंगे। इससे जुड़े खर्च को गृहमंत्रायल के बजट से वहन किये जाएंगे। इसके साथ ही, तेलंगाना में इंटरनल सिक्योरिटी और लॉ एंड ऑर्डर में शिवधर रेड्डी का बहुत ज़्यादा अनुभव राज्य सरकार के लिए काम आएगा।
