हैदराबाद : हिंदी सेवा सदन के ओर से आंध्र प्रदेश राज्य में 6वीं कक्षा से इंटरमीडियट तक पढाई करने वाले छात्रों को अपने-अपने कक्षाओं से पढाई की जानेवाले पाठ्य विषयों पर विद्यालय एवं कालेज स्तर पर प्रथम चरण हिंदी प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई है। प्रथम चरण परीक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान कक्षानुसार प्राप्त किये छात्रों को जिला एवं आंध्र प्रदेश राज्य स्तर पर हिंदी प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गयी है।

द्वितीय चरण परीक्षा में उत्तरांध्र संयुक्त जिला में श्रीकाकुलम, विजयनगर एवं विशाखपट्टणम में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किये छात्रों को, उत्तम प्रतिभागी हिंदी अध्यापकों को, प्राध्यापकों, विद्यालयों एवं कालेजों को विशिष्ट हिंदी प्रतिभा रत्न पुरस्कार-2025 को कार्यक्रम में केंद्र सहकारिता एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के हिंदी सलाहकार एस. गैबुवली, विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। सेवा निवृत्ति जिला शिक्षाधिकारी बी. मल्लेश्वर राव के कर कमलों से श्रीकाकुलम जिला के रणस्थलम भाष्यम विद्यालय में कोने श्रीधर नेतृत्व में छात्रों को पदक एवं प्रशंसा पत्र, हिंदी अध्यापक, प्राध्यापक, उत्तम विद्यालय एवं कालेजों के प्रतिनिधियों को शाल, माला एवं स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया है।

Also Read-
इस संदर्भ में हिंदी सलाहकार एस. गैबुवली कहा कि इस तरह के हिंदी प्रतियोगिता परीक्षाओं से छात्रों को हिंदी भाषा की प्रमुखता, आवश्यकता, विशिष्टता, हिंदी पाठ्य पुस्तक पर पकड आना, खासकर दसवीं कक्षाओं के छात्रों को बहुत उपयोगी होगी। इस परीक्षा से दसवीं कक्षा के छात्र बहुत आसानी से परीक्षा लिख सकते हैं। उसके साथ-साथ प्रतियोगिता परीक्षाएँ लिखने की पद्धति, समय पालन पर अवगत होगा।

इस कार्यक्रम में हिंदी मंच के अध्यक्ष हिंदी प्रचार सभा के संयोजक केंद्र वित्त मंत्रालय के हिंदी सलाहकार समति सदस्य कोने श्रीधर, आंध्र प्रदेश हिंदी प्रचार सभा के अध्यक्ष डॉ सी. एल. नायुडु, हिंदी मंच के नेताएँ बाडा मंजुला, रामाराव, एलूरु श्रीनिवास, उमाबाला, पाडेरु शेट्टी सूरी बाबु, भाष्यम विश्व विद्यालय के प्राचार्य ईश्वर राव, एम. वी. मल्लेश्वर राव, सूर्या अस्पातल के डॉ यशवंत और विविध जिलाओं के प्रतिनिधि प्रभावति, पद्मनाभ राजू, एस. संतोषी, उत्तरांध्र संयुक्त जिलाएँ श्रीकाकुलम, विजयनगरम एवं विशाखापट्टणम के हिंदी अध्यापक, प्राध्यापक, विद्यालय एवं कालेज के प्रतिनिधि, छात्र अभिभावक तथा अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
