ब्रह्मर्षि सेवा समाज हैदराबाद का वार्षिकोत्सव के संबंध में विशेष बैठक, इन मुद्दों पर हुआ विचार-विमर्श और…

हैदराबाद : ब्रह्मर्षि सेवा समाज हैदराबाद का एक विशेष मीटिंग का आयोजन ऑनलाइन की गई। समाज के सहसचिव पंकज कुमार सी ए ने प्रेस विज्ञप्ति देते हुए कहा कि यह विशेष बैठक समाज के अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्र की अध्यक्षता में वार्षिक समारोह के आयोजन हेतु किया गया। बैठक का मुख्य अजेंडा वार्षिकोत्सव की तैयारियों पर विचार विमर्श करना था।

गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी ब्रह्मर्षि सेवा समाज हैदराबाद का वार्षिकोत्सव सोमवार, 26 जनवरी 2026 को सरोजिनी देवी हॉल, नवजीवन महिला मण्डल, रामकोट, हैदराबाद में अपरान्ह 3:30 बजे से आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जीबेश कुमार (बिहार विधान सभा, जाले, दरभंगा, पूर्व शहरी विकास एवं आवास मंत्री) उपस्थित होंगे।

अवसर पर कईं कार्यक्रम किये जाएँगे। प्रत्येक वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी समाज के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान, प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार, समाज के लब्ध-प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मान आदि कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत समाज के बच्चों एवं महिलाओं के द्वारा विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

यह भी पढ़ें-

विभिन्न कार्यों का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी अलग अलग सदस्यों को सौंपी गई। ख़ान – पान की जिम्मेदारी पूर्व अध्यक्ष सुजीत ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य मोहन सिंह, अमर सिंह, और विनोद राय ने ली है। सभागार की साज सज्जा, लाइट-साउंड, कार्यक्रम की रूप रेखा आदि की जिम्मेदारी सह सचिव पंकज कुमार सी ए ने ली है। मनोरंजक कार्यक्रम एवं सम्मान व पुरस्कारों की व्यवस्था की जिम्मेदारी अनीता राय (उपाध्यक्ष), स्वप्निल राय (कार्यकारिणी सदस्य), सुधा राय (पूर्व उपाध्यक्ष) एवं प्रियंका सिंह ने ली है।

इसके अलावा आय व्यय का हिसाब रखने की ज़िम्मेदारी कोषाध्यक्ष प्रेमशंकर सिंह एवं पूर्व महासचिव इंद्रदेव सिंह को सौंपी गई तथा कार्यक्रम में उपस्थित होने हेतु सदस्यों को आमंत्रित करने का दायित्व पूर्व अध्यक्ष गोविन्द राय के साथ कार्यकारिणी सदस्य विनोद राय, मुकेश कुमार एवं आर के शुक्ला ने ली है। इन सभी विषयों पर पुनः समीक्षा हेतु बुधवार को पुनः एक बैठक आयोजित करने की घोषणा के साथ बैठक समाप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X