हैदराबाद: उप्पल क्षेत्र में सीएसआईआर क्षेत्र के राष्ट्रीय भूभौतिकीय वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत हिन्दी कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। संस्थान के राजभाषा अधिकारी सुब्बाराव ने सभी कवियों को मंच पर आमंत्रित कर पुष्प गुच्छ एवं शाल द्वारा स्वागत सम्मान किया। कवि सम्मेलन का संचालन डीआरडीएल की राजभाषा अधिकारी कवयित्री डॉ अर्चना पाण्डेय ने किया।
यह भी पढ़ें:
इस कवि सम्मेलन में कवि पुरूषोतम कड़ेल, बिनोद गिरी अनोखा, दीपक वाल्मीकि चिंडलीया एवं डा अर्चना पाण्डेय ने गीत, गजल सम-सामयिक, पैरोडी तथा देशभक्ति की रचनाएं पढ़ कर सभा में श्रोताओं के रूप में उपस्थित महानुभावों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस कवि सम्मेलन में एन जी आर आई के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में एंटोनी उपस्थित थे। अंत में सुब्बा राव ने कवि सम्मेलन की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया।
