हिंदी भाषा दिवस तथा पाँचवें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में ‘विवरण’ का विमोचन, पढ़ें पूरी खबर

हैदराबाद : हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद की स्थापना के 90 वर्ष पूर्ण होने पर तथा हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद द्वारा प्रकाशित मासिक विवरण पत्रिका के 50 वर्ष स्वर्णोत्सव के संदर्भ में प्रकाशित विशेषांक का केंद्र गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग द्वारा गुजरात राज्य के गांधीनगर में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हिंदी भाषा दिवस तथा पाँचवें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पधारे केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा, रचनाकार एवं वैज्ञानिक डॉ. आनंद रंगनाथ, केंद्रीय गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग की सचिव अंशुली आर्या, संयुक्त सचिव मीनाक्षि जोली के करकमलों से विमोचन किया गया।

इस संदर्भ में केंद्र मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राजभाषा विभाग के अधिकारीगण हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद द्वारा 90 वर्षों से चल रहे हिंदी भाषा के प्रचार कार्यक्रमों, हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद द्वारा प्रकाशित विवरण पत्रिका के 50 वर्ष पूर्ण होने पर हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के प्रधान मंत्री एस. गैबुवली, अध्यक्ष प्रो. चंद्रदेव कवडे के साथ सभा के प्रतिनिधि मंडल को शुभकामनाएँ देते हुए अभिनंदन किया।

इस कार्यक्रम में राजभाषा विभाग के विभिन्न अधिकारी, संयुक्त निदेशक राजेश कुमार श्रीवास्तव, सहायक निदेशक भावना सक्सेना, उप निदेशक रघुवीर शर्मा, हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के परीक्षा मंत्री प्रो. सुरेश पुरी, विशेष अधिकारी श्रुतिकांत भारती, कानूनी सलाहकार जे. वेंकटराम नरसिंहा रेड्डी, सी. गोपाल, कार्यालय सचिव वेंकटेश्वर, श्रीकांत, देश भर के केंद्र न्याय विभाग, गृह मंत्रालय, तीनों सेनाओं के रक्षा विभाग, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बरोडा, इंडियन बैंक, एस.बी.आई. बैंक, विभिन्न बैंकों के अधिकारी, केंद्रीय मंत्रालय के विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें-

हिंदी दिवस 2025 तथा पाँचवें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय, गुजरात राज्य के मुख्य मंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, कई सांसद, विधान सभा सदस्य, देश भर के कई हिंदी प्रमुख आदि उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X