हैदराबाद : ‘दक्षिण समाचार’ के संपादक नीरज कुमार की स्मृति में तेरहवीं का आयोजन 13 सितंबर को दोपहर 1 बजे से कम्यूनिटी हॉल (हनुमान जी के मंदिर के समीप नवरंग कांप्लेक्स, जामबाग पिलर नम्बर 1333 के सामने) में किया जाएगा। सिन्हा एवं कक्कड़ परिवार ने दक्षिण समाचार के पाठक, मित्रों और साहित्यकारों से प्रार्थना की है कि वे इस स्मृति कार्यक्रम में भाग लेकर सफल बनाये।

आपको बता दें कि साल 2024 में ‘विनय वीर पुरस्कार’से सम्मानित नीरज कुमार (56) का निधन 31 अगस्त को हुआ था। ऐसे कर्मठ पत्रकार का दक्षिण समाचार में लगातार प्रकाशित ‘महानगरों में जीवन से लड़ता आदमी’ काफी प्रसिद्ध स्तंभ रहा है। हमेशा हसमुख और सबके साथ हंसते बात करने वाले नीरज ने मुंबई से प्रकाशित ‘हमारा महानगर’ में कईं वर्षों तक कार्य किया। उन्होंने खेलकूद और फिल्मों पर भी काफी लेखन कार्य किया।
यह भी पढ़ें-
दिवंगत संपादक मुनींद्र जी के निधन के बाद उनके मंझले भाई प्रफुल्ल कुमार ने दक्षिण समाचार के संपादन जिम्मेदारी उठाई। इनकी लेखनी उनके पिता मुनींद्र जी के तर्ज पर चलती रही। प्रफुल्ल कुमार के निधन के बाद नीरज ने इसके संपादन की बागडोर संभाली। साहित्य जगत जानता है कि उन्होंने लोगों की अभिरूचि के अनुसार, लेख, कविताएं और सामग्री प्रकाशित करते रहे हैं। इसे लोग आज भी याद करते हैं। वे साहित्य सेवा समिति के अध्यक्ष भी रह चुके है।
