पत्रकार नीरज कुमार के लिए श्रद्धांजलि शोकसभा आयोजित, इन वक्ताओं ने अर्पित किये श्रद्धा सुमन

हैदराबाद : साहित्य सेवा समिति ने 128 वीं गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सदस्य, पूर्व अध्यक्ष, नीरज कुमार सिन्हा जिनका हाल ही में अस्वस्थता के कारण देहांत हुआ था, को श्रद्धांजलि दी गई। जिसका इसका संचालन गीता अग्रवाल ने किया।

सर्वप्रथम गीता अग्रवाल ने नीरज के बारे में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा, “ऐसे हिंदी को समर्पित पत्रकार नीरज की क्षतिपूर्ति होना असंभव है। चंद्रप्रकाश दायमा एवं नेमा रवि ने शांति प्रार्थना मंत्र पढ़ें। समिति के अध्यक्ष दया कृष्ण गोयल ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा किए गए अद्वितीय कार्यों की जानकारी दी। इसमें विशेष उपलब्धि ‘विनय वीर पुरस्कार’ के बारे में विशेष उपलब्धि बताई।

साहित्य सेवा समिति की पूर्व महामंत्री एवं पटल प्रभारी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके द्वारा साहित्य सेवा समिति में योगदान से अवगत कराया। के पी अग्रवाल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा समाचार पत्रों में साहित्यकारों को हिंदी क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के बारे में बताया।

Also Read-

दर्शन सिंह ने गुरु वाणी का पाठ करते हुए कहा कि जीवन और मृत्यु भगवान के हाथ में है। इस पर किसी का बस नहीं चलता कहकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। रचना चतुर्वेदी ने अपने विचार व्यक्त किये और श्रद्धांजलि दी। उमेश यादव ने भी श्रद्धा पूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की। इस विशेष श्रद्धांजलि सभा में वर्षा शर्मा, गिरधारी लाल गुप्ता, तृप्ति मिश्रा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X