हैदराबाद : देश में कड़े कानून के बाद भी दुश्कर्म के मामले कम नहीं हो रहे हैं। बेंगलुरु में बैडमिंटन कोच ने कोचिंग ले रही नाबालिग लड़की से रेप सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने बैडमिंटन कोच को कोचिंग ले रही नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया और जांच शुरू की तो चौंकाने वाली बातें सामने आईं।
पुलिस की पूछताछ में पता लगा है कि उसने आठ अन्य नाबालिग लड़कियों के साथ भी दुष्कर्म किया। उसके फोन में उन लड़कियों की नग्न तस्वीरें भी पाई गईं। आरोपी की गिरफ्तारी पीड़िता की शिकायत के बाद की गई है। नाबालिग आरोपी कोच द्वारा दी जा रही धमकियों और ब्लैकमेलिंग के कारण इतने दिनों तक दबाव में थी।
आरोपी सुरेश बालाजी के रूप में की गई है। वह तमिलनाडु का निवासी है और हुलिमावु स्थित एक बैडमिंटन कोचिंग सेंटर में ट्रेनर है। पुलिस के अनुसार, उस पर एक नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण का आरोप है। संदेह है कि इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।
Also Read-
मामला तब सामने आया जब नाबालिग लड़की ने अपनी दादी के फोन से गलती से कोच को अपनी नग्न तस्वीर भेज दी। दादी ने वह तस्वीर देखी और मामला सामने आ गया। पुलिस के अनुसार, सुरेश बालाजी ने दो साल पहले कोचिंग क्लास ज्वाइन करने वाली इस लड़की को प्रशिक्षण के बहाने अपने घर ले जाकर कई बार यौन शोषण किया और उसे किसी को बताने पर जान से मार डालने की धमकी दी।
पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। खबर है कि इस मोबाइल में 13 से 16 साल की आठ नाबालिग लड़कियों की नग्न तस्वीरें और वीडियो मिले हैं। जांच कर रही पुलिस का मानना है कि वह कोचिंग सेंटर की कई नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाया है। सुरेश बालाजी को आठ दिनों की पुलिस हिरासत में लिया गया है। पीड़िताओं के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। एक पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
