हैदराबाद : भारतीय स्टेट बैंक, स्थानीय प्रधान कार्यालय, अमरावती (गन फाउंड्री) में मंगलवार को राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक राजेश कुमार पटेल ने किया। बैठक में अमरावती मंडल स्थित सभी मॉड्यूल के उप महाप्रबंधक गण और स्थानीय प्रधान कार्यालय के महाप्रबंधक गण नेटवर्क-1 हेमन्त कुमार, नेटवर्क- 2 शैलेश कुमार, नेटवर्क-3 संजय कुमार भी उपस्थित रहे।
बैठक का आरम्भ राहुल सांकृत्या, उप महाप्रबंधक एवं मण्डल विकास अधिकारी ने अपने स्वागत भाषण से किया। राहुल ने अमरावती मण्डल में राजभाषा के क्षेत्र में हो रहे अभिनव प्रयासों और नूतन पहलों के बारे में अवगत कराया। इसके पश्चात् उन्होंने राजभाषा हिंदी के प्रगामी प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए और सुचारु कार्यान्वयन हेतु मुख्य महा प्रबंधक महोदय को सम्बोधित करने और मार्गदर्शन प्रदान करने का सुझाव दिया।
अपने अध्यक्षीय सम्बोधन के दौरान मुख्य महाप्रबंधक राजेश कुमार पटेल ने पूरे मंडल में स्थित विभिन्न नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति से प्राप्त पुरस्कारों हेतु मंडल विकास अधिकारी एवं राजभाषा टीम को बधाई दिया। इसके अलावा उन्होंने राजभाषा विभाग को उत्कृष्ट कार्यान्वयन की सराहना किया। राजभाषा कार्यान्वयन को सभी की संयुक्त जिम्मेदारी बताते हुए, इसके अनुपालन के उत्तरदायित्व सभी विभाग प्रमुख और कार्यालय प्रमुख को लेने का आग्रह किया।
Also Read-
मुख्य प्रबंधक राजभाषा रजनीश यादव ने विगत तिमाही के दौरान किये गए कार्यों का ब्यौरा दिया और आगामी तिमाही के दौरान किए जाने वाले कार्यों के बारे में सदन को अवगत कराया। इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक राजेश कुमार पटेल, महा प्रबंधक हेमंत कुमार, शैलेश कुमार, संजय कुमार एवं मण्डल विकास अधिकारी राहुल सांकृत्या द्वारा मंडल की गृह पत्रिका सातवाहन का विमोचन किया गया। पत्रिका का इलेक्ट्रॉनिक संस्करण भी मुख्य महाप्रबंधक महोदय के करकमलों द्वारा किया गया। रजनीश यादव, मुख्य प्रबंधक राजभाषा के धन्यवाद ज्ञापन पश्चात् बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।
