हिंदी साहित्य सेवक परिवार की शानदार पहल, आयोजित की कविता लेखन प्रतियोगिता, यह रहा है विषय, ये रहे हैं विजेता

हैदराबाद : हिंदी साहित्य सेवक परिवार मंच की ओर से कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कविता लेखन प्रतियोगिता का विषय ‘लोकतंत्र और चुनाव’ था। इस अवसर पर अनेक रचनाकारों ने स्वयं रचित रचनाओं को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में छह रचनाओं में जोरदार प्रतिस्पर्धा रही है।

हिंदी साहित्य सेवक परिवार के संस्थापक एवं नस्र बॉयज़ स्कूल गच्ची बौली हैदराबाद के हिंदी अध्यापक उमेश चंद यादव एवं कार्यकारिणी मंडल द्वारा कई तरह से रचनाओं को जाँचा और परखा गया। आखिर में विजेताओं के नामों की घोषणा की गई। इस प्रतियोगिता में नई दिल्ली की श्वेता कुमारी की कविता ‘असंतोष बहुत है’ और रायपुर छत्तीसगढ़ की विजेता शर्मा की रचना ‘लोकतंत्र का पर्व है ख़ास’ को प्रथम स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें-

इसी क्रम में बलिया उत्तर प्रदेश से विजय बहादुर तिवारी की रचना ‘सत्ता पर अनुशासन’ और मिर्जापुर उत्तर प्रदेश से सौम्या तिवारी जी की रचना ‘चुनाव की आँधी’ ने द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया। सिंगरौली मध्य प्रदेश से रंजीता पाण्डेय की रचना ‘जनतंत्र और जनता’ तथा भरुंच गुजरात से ललित किशोरी झां की रचना ‘हमारा मत, हमारा अधिकार’ को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। सभी रचनाओं को हिंदी साहित्य सेवक परिवार ब्लाग पर प्रकाशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X