Delhi Liquor Scam: MLC कल्वकुंट्ला कविता दिल्ली के लिए रवाना, आज गोलमेज बैठक, गुरुवार को ईडी के सामने पेश

हैदराबाद: एमएलसी कल्वकुंट्ला कविता 15 मार्च की दिल्ली के लिए रवाना हो गई। इससे पहले यानी शराब घोटाले की जांच का सामना करने से पहले कविता ने दिल्ली में जंतर-मंतर के पास भूख हड़ताल की थी। अब दूसरे चरण की जांच से पहले कविता ने नये आंदोलन की योजना बनाई है।

विधानसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश करने की मांग को लेकर भारत जागृति के नेतृत्व में बुधवार को दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक दिल्ली के ले मेरिडियन होटल में गोलमेज बैठक का आयोजन किया है। इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, महिला समूहों और राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया।

कविता 16 मार्च को ईडी के सामने पेश होंगी। इससे पहले ईडी की जांच के दौरान तेलंगाना के अनेक मंत्री और नेता दिल्ली गये थे। तेलंगाना के अलावा पूरे देश की नजरे ईडी कार्यालय पर टिकी थी। क्योंकि कविता की गिरफ्तारी को लेकर अटकलें तेज थी। अब देखना है कि गुरुवार को तेलंगाना से कितने नेता दिल्ली जाएंगे।

ఢిల్లీ లిక్కర్ స్కామ్: ఎమ్మెల్సీ కల్వకుంట్ల కవిత ఢిల్లీకి బయలుదేరారు

హైదరాబాద్ : ఎమ్మెల్సీ కల్వకుంట్ల కవిత మార్చి 15న ఉదయం ఢిల్లీకి వెళ్లారు. లిక్కర్​స్కామ్​లో విచారణ ఎదుర్కోవడానికి ముందు ఢిల్లీలో నిరాహార దీక్ష చేపట్టినట్టుగానే, రెండో విడత విచారణకు ముందు మరో రూపంలో ఆందోళనకు ప్లాన్ చేశారు.

చట్ట సభల్లో మహిళా రిజర్వేషన్​ల బిల్లును ప్రవేశపెట్టాలని డిమాండ్ చేస్తూ భారత్ జాగృతి ఆధ్వర్యంలో మధ్యాహ్నం 3 నుంచి సాయంత్రం 5 వరకు ఢిల్లీలోని లే మెరేడియన్​హోటల్​లో రౌండ్​టేబుల్​సమావేశం ఏర్పాటు చేశారు. ఈ​ సమావేశానికి పలు రాజకీయ పార్టీల నేతలు, మహిళా సంఘాలు, జాతీయ సంస్థల ప్రతినిధులను ఆహ్వానించారు. మార్చి 16న కవిత ఈడీ విచారణకు హాజరుకానున్నారు. (ఏజెన్సీలు)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X