चंद्रबाबू नायडू की जनसभा बड़ा हादसा, मृतकों का आज अंतिम संस्कार

हैदराबाद : आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू की जनसभा में मारे गये लोगों को आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। बुधवार रात को जनसभा में हुए भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई थी। जनसभा नेल्लोर जिले के कुंदुकुर में आयोजित की गई थी।

आपको बता दें कि भगदड़ में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि अस्पताल में छह लोगों ने दम तोड़ दिया। आठ लोग घायल हो गये। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि जनसभा के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई। इसके बाद यह भगदड़ मची। इस दौरान  आठ लोगों की मौत हो गई है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस ने बताया कि नेल्लोर जिले के कंदुकुर शहर में बुधवार को गंदे नहर में गिर जाने से एक महिला सहित आठ लोगों की मौत हो गई। आठ अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब चंद्रबाबू नायडू वहां एक रोड शो को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जनसभा स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और इसी दौरान लोगों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इसके चलते भगदड़ मच गई।

संबंधित खबर :

घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। नायडू ने तुरंत सभा रद्द कर दी और मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने पार्टी नेताओं से घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मारे गये लोगों का चंद्रबाबू की आर्थिक सहयोग से अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतकों में देवीनेनी रवींद्रबाबू (73), याटगिरी विजया (35), उप्पटूरी पुरुषोत्तम (65), कलवकुरी यानादी (53), काकुमानु राजा (50), मर्लपाटी चिनकोंडय्या (55), गड्डम मधुबाबू (45) और इदिमुडी राजेश्वरी (35) शामिल हैं।

चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। साथ ही मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने और उनके बच्चों को एनटीआर ट्रस्ट शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X