हैदराबाद : अवंती नगर में मकान को लगी आग, जिंदा जल गया व्यक्ति

हैदराबाद : शहर के अवंती नगर में एक मकान में आग लग गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गये। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अवंती नगर में मकान में सोमवार को अलसुबह शॉर्ट सर्किट हो गया। इसके चलते मकान में भीषण आग लग गई। आग लगी तब एक ही परिवार के पांच लोग मकान में सो रहे थे। ये सभी आग की चपेट में आ गए। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

नारायणगुडा पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। इसी दौरान पुलिस और दमकलकर्मी ने पांच लोगों को मकान में से बाहर निकाला गया।

इस दुर्घटना में गौरीनाथ (38) नामक शख्स की मौत हो गई। घायल चार लोगों को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल में कुछ की हालत चिंताजनक बताई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X