प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आठ नंबर का संबंध, जानिए कुछ खास बातें

हैदराबाद : आज 26 मई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के आज आठ साल पूरे हो गये हैं। अगर प्रधानमंत्री मोदी के फैसलों और जीवन पर नजर डालें तो एक बात सामने आती है। और वो है- 8 नंबर। ऐसा लगता है कि उनके जीवन में 8 अंक का खास मायने रखते है।

गौर करे तो प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में ज्यादातर बड़े फैसलों का 8 अंक के साथ मिलते है। मोदी के नोटबंदी जैसे बड़े फैसले की घोषणा आठ नवंबर को रात आठ बजे लिये थे। इसके अलावा 8 अगस्त 2019 को रात 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Article 370 को हटाने को लेकर देश को संबोधित किया था। पीएम मोदी ने कोरोना महामारी के दौरान रात 8 बजे ही देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्‍मदिन 17 सितंबर को हुआ। अगर उसे मिलाया जाए तो ये भी 8 अंक ही होता है। मोदी के अधिकतर मुख्य फैसले, योजना और परियोजनाओं की शुरुआत महीने के 8, 17 और 26 तारीख को ही लिये है। उनका योग भी 8 होता है। इसी के आधार पर ही कहा जाता है कि 8 अंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लकी नंबर है।

  • पीएम मोदी के जन्म की तारीख- 17 सितंबर ( 1+7=8 )
  • चौथी बार गुजरात के सीएम की शपथ की तारीख- 26 दिसंबर ( 2+6=8 )
  • 2014 के लोकसभा चुनाव का कैंपेन की तारीख- 26 मार्च ( 2+6=8 )
  • पहली बार प्रधानमंत्री बनने की शपथ की तारीख- 26 मई ( 2+6=8 )
  • नोटबंदी का फैसला करने की तारीख- 08 नवंबर ( 0+8=8 )
  • लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन की तारीख- 26 अप्रैल ( 2+6=8 )
  • प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की तारीख- 8 अप्रैल ( 0+8=8 )
  • पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक करने का निर्णय की तारीख- 26 फरवरी ( 2+6=8 )
  • 17वीं लोकसभा में पीएम मोदी का दोबारा प्रधानमंत्री बनना- 17 ( 1+7=8 ) (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X