राहुल गांधी को एक और झटका, चंचलगुडा जेल अधीक्षक ने एनएसआईयू नेताओं से मिलने की नहीं दी इजाजत

हैदराबाद: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के तेलंगाना दौरे पर एक और झटका लगा है। चंचलगुडा जेल में बंद एनएसयूआई नेताओं से राहुल गांधी को मिलने नहीं दिया जाएगा। चंचलगुडा जेल के अधीक्षक ने राहुल गांधी को एनएसआईयू नेताओं से मिलने की इजाजत नहीं दी है।

इसी क्रम में कुलपति के फैसले विरोध में एनएसयूआई नेताओं ने कुलपति के फैसले के विरोध में विश्वविद्यालय परिसर में विरोध किया। इसके चलते पुलिस ने 18 एनएसयूआई के नेताओं को गिरफ्तार कर चंचलगुडा जेल भेज दिया है।

तेलंगाना कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने राहुल गांधी को उनसे मिलने की अनुमति देने के लिए अधीक्षक से मिलकर आवेदन किया। मगर अधिकारियों ने राहुल गांधी को अनुमति नहीं दी। ज्ञातव्य है कि उस्मानिया विश्वविद्यालय के कुलपति ने भी विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ सभा करने की अनुमति नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X