दर्दनाक हादसा, पंखे के चपेट में आने से एक लड़के का सिर कटकर धड़ से हो गया अलग

हैदराबाद: उगादी के दिन नलगोंडा जिले में दर्दनाक हादसा प्रकाश में आया है। पंखे के चपेट में आने से एक लड़के का सिर कटकर धड़ से अलग हो गया। दर्दनाका हादसा नलगोंडा जिले के कोंडमल्लेपल्ली मंडल के गाजीनगर गांव में प्रकाश में आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गाजीनगर निवासी जॉन और रानी दंपत्ति को दो बेटे हैं। शनिवार को सुबह मां-बाप काम करने के लिए खेत में गये। उनके साथ छोटा बेटा मधु (7) भी गया। मूंगफल्ली मिशन में काम करते समय मधु पंखे के पास गया। उसके गले में एक दुपट्टा था। दुपट्टा पंखे में अटक गया। इसके चलते मधु का सिर पंखे को लगने के बाद टूट कर धड़ से अलग हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सात साल के लड़के की दर्दनाक मौत हो जाने से गांव में मातम छा गया। लड़के का सिर धड़ से अलग देखकर लोग विचलित हो गये। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X