टीवीएस एक्सएल और लॉरी के बीच भीड़ंत, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

हैदराबाद : तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के मैलारदेवपल्ली थाना क्षेत्र में शनिवार को आधी रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। टीवीएस एक्सएल और लॉरी के बीच हुई भीड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। यह सभी शास्त्रीपुरम में एक विवाह समारोह में भाग लेने जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान हैदराबाद के लंगरहौज निवासी कमरुद्दीन (35), जमील (22) और बब्लू (27) के रूप में की गई हैं।

पुलिस ने संदेह व्यक्त किया कि टीवीएस चलानेवाला व्यक्ति दिव्यांग था और उसका हाथ आर्टिफिशियल था। वाहन चलाते समय उसके संतुलन खो जाने से लॉरी के नीचे जा गिरे। इसी दौरान लॉरी उनके ऊपर से चली गई।

यह भी पढ़ें :

तेज रफ्तार कार कल्वर्ट से जा टकराई, हैदराबाद के तीन लोगों की मौत

घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त डीसीपी वेंकट रेड्डी, राजेंद्रनगर एसीपी संजय कुमार और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दुर्घटना की जानकारी ली। शवों को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल भेज दिया है। मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar