तेज रफ्तार कार कल्वर्ट से जा टकराई, हैदराबाद के तीन लोगों की मौत

अमरावती : आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले में रविवार को अलसुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। पश्चिमी गोदावरी जिले के उंगुटूर मंडल के बादमपुडी के पास हुए सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को तनुकु सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ताडेपल्लीगुडेम से एलुरु की ओर जाते समय बादमपुडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार चालक के संतुलन खो जाने से सड़क किनारे कल्वर्ट को जा टकरा गई। दुर्घटना में कार चालक और बाजू में बैठे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे घायल तीनों को अस्पताल ले जाते समय कन्ना नामक व्यक्ति की मौत हो गई।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घायलों को तुनुकु सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई गई है। मृतकों की पहचान हैदराबाद के मलकाजगिरी निवासी के रूप में की गई है। एक अन्य मृतक की पहचान गिरी के रूप में की गई है।

पुलिस ने संदेह व्यक्त किया है कि तेज रफ्तार और चालक के नींद में चले जाने के कारण ही हादसा हुआ है। यह सभी लोग कार में राजमंड्री से विजयवाड़ा की ओर जा रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X