पालवंचा परिवार आत्महत्या मामला: नागा रामकृष्ण का चौंकाने वाला सेल्फी वीडियो, कोई पति नहीं सुन पाता वह बात

हैदराबाद : भद्राद्री कोत्तागुडेम जिले पालवांचा में हड़कंप मचाने वाला नागा रामकृष्ण परिवार आत्महत्या के मामले में एक और चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। रामकृष्ण ने आत्महत्या करने से पहले एक सेल्फी वीडियो लिया और उन परिस्थितियों का वर्णन किया जिसके कारण उसे आत्महत्या का निर्णय लेना पड़ा। वीडियो में रामकृष्ण ने विधायक वनमा वेंकटेश्वर राव के बेटे वनमा राघवेंद्र राव पर गंभीर आरोप लगाये।

रामकृष्ण ने सेल्फी वीडियो में कहा, “वनमा राघव के कारण कई परिवार को बर्बाद किया। ऐसे खलनायक को राजनीतिक रूप से बढ़ने न दें। पैसे के रूप में कितनी मांगे तो देता था। मगर कोई भी पति अपने कान से न सुन पाये ऐसा प्रस्ताव रखा। मुझे मेरी पत्नी को बिना बच्चों के अकेले हैदराबाद लेकर आये। अगर तू तेरी पत्नी को मेरे पास भेजेगा तो मैं वही करूंगा जो तुम चाहता है। धमकी दी कि नहीं तो तुम्हारी मदद के लिए कोई आगे नहीं आएगा। राजनीतिक और आर्थिक बल पर जीवन यापन करना ही उसका लक्ष्य है। अगर मैं अकेला चला जाऊंगा तो मेरी पत्नी और बच्चों नहीं छोड़ेंगे। इसलिए मैं उन्हें अपने साथ ले जा रहा हूं। कर्ज में डूबा होने के कारण मेरी मां और बहन ने मेरा साथ नहीं दिया।” सोशल मीडिया पर यह वीडियो इस समय वायरल हो रहा है।

संबंधित खबर:

पालवंचा परिवार आत्महत्या मामला: घायल दूसरी बेटी की भी मौत, कांग्रेस विधायक की गंभीर टिप्पणी

आपको बता दें कि नागा रामकृष्ण ने सोमवार को सुबह अपनी पत्नी श्रीलक्ष्मी और दो बच्चों के साथ आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना में तीन मौके पर ही जिंदा जल गए। गंभीर रूप से साहित्या की बुधवार को अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने वनमा राघव के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X