बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा की इस साल की पसंदीदा तस्वीर, नये साल में देती है जीने का संदेश

हैदराबाद : जाने-माने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा अपने पसंदीदा विषय पर अपने अंदाज में ट्विटर पर कमेंट करते हैं। वीडियो भी कभी-कभी पोस्ट करते हैं। कुछ पोस्ट कॉमेडी होते हैं. तो अन्य विचारोत्तेजक रहते हैं। ऐसी ही एक तस्वीर आनंद महिंद्रा ने 31 दिसंबर 2021 को ट्विटर पर किया है।

उन्होंने लिखा कि इस साल की उनकी पसंदीदा तस्वीर यही है। कोई भी सोचता है कि उस पोस्ट में ऐसा खास क्या है? एक बच्चे का बाप बंडी (ठेला) लेकर आ रहा है। उस बंडी पर बैठा एक लड़का किताब में कुछ लिखता हुआ दिखाई दे रहा है।

आनंद महिंद्रा ने लिखा है, “इस साल की मेरी पसंदीदा तस्वीर है। मुझे नहीं पता कि यह फोटो किसने खींची है। यह मेरे इनबॉक्स में दिखाई दिया है। यह तस्वीर आशा, कड़ी मेहनत और आशावाद का एक प्रमाण है। यह तस्वीर हमें बताती है कि हम क्यों जी रहे हैं। एक बार फिर नये साल की बधाई।” इस पोस्ट को अब तक करीब 84 हजार लोगों ने लाइक किया हैं।

आपको बता दें पिछले साल ट्रेक्टर निर्माण क्षेत्र में अग्रणी और देश के जाने-माने उद्योगपतियों में शुमार महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इन्हें ये पुरस्कार दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रदान किया। इनके अलावा 10 उद्योगतियों को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी मौजूद रहे। बता दें कि भारत सरकार की ओर से किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए पद्मश्री पुरस्कार दिया जाता है वहीं उच्च कोटि की विशिष्ट सेवाओं के लिए पद्म भूषण सम्मान दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X