भावुक हो गये सीएम योगी, बोले- “महाकुंभ भगदड़ मृतकों के परिजन को 25-25 लाख मुआवजा”

हैदराबाद : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ भगदड़ दुर्घटना को देखकर भावुक हो गये। उन्होंने कहा कि भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौते हुई हैं। मैं इस घटना से बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदना सभी मृतकों के परिजन के साथ है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा की। न्यायिक जांच के आदेश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की न्यायिक जांच के लिए हमने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। जिसमें जस्टिस हर्ष कुमार, पूर्व डीजी वीके गुप्ता और रिटायर्ड आईएएस डीके सिंह की अध्यक्षता में आयोग बनाया गया है। न्यायिक आयोग एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगा। इस संबंध में मुख्य सचिव और डीजीपी खुद प्रयागराज का दौरा करेंगे। योगी ने कहा 36 घायलों का इलाज प्रयागराज के अस्पताल में चल रहा है। अखाड़ा मार्ग की बैरिकेडिंग तोड़ दी थी। इसके चलते यह हादसा हुआ है।

योगी ने कहा कि मौनी अमावस्या पर पवित्र स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज में एकत्र हुए थे। अखाड़ा मार्ग पर दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई। जिसमें 90 से अधिक लोग घायल हो गए और 30 लोगों की मौत हो गई।

संबंधित खबर-

हमने इतने श्रद्धालुओं के आने की पर्याप्त व्यवस्था की थी। पुलिस के स्तर से इसकी अलग से जांच कराएंगे। सीएम ने कहा कि प्रयागराज में 8 करोड़ लोगों का दबाव था। आस-पास के जिलों में भी लोगों को यहां आने के लिए रोका गया था। इतना भारी दबाव पहली बार देखने को मिला। मौनी अमावस्या पर मुहूर्त सुबह 4 बजे से था। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X