भयानक विमान हादसा, दो सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौत

हैदराबाद: कांगो में भीषण विमान हादसा हुआ है। किकविट से कांगो की राजधानी किंशासा जा रहा विमान केंगे इलाके में हवा में क्रैश हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई। मरने वालों में दो सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। जानकारी है उनमें से एक लेफ्टिनेंट जनरल मुतोंबो कतलाई तिएंदे और दूसरे सशस्त्र बलों के ऑडिटर जनरल बकुमि लिकुलिया हैं। हादसे के कारण अभी पता नहीं चले हैं, ऐसा अधिकारी बता रहे हैं।

Also Read-

वहीं, कांगो में काफी समय से सुरक्षा हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। देश के पूर्वी इलाके में विद्रोही गुटों से सेना लड़ रही है। विद्रोह कर रहे गुटों में रवांडा समर्थित M23 भी शामिल है। पिछले साल इन गुटों ने हमले कर कई शहरों पर कब्जा कर लिया था। सेना जब विद्रोही समूहों से लड़ रही है, ऐसे समय में सैन्य अधिकारी जिस विमान में सफर कर रहे थे, उसके हादसे का शिकार होना शक पैदा कर रहा है।

One thought on “भयानक विमान हादसा, दो सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar