बेरोजगारों की हत्या करने वाला एक हत्यारा हैं मुख्यमंत्री केसीआर: वाईएस शर्मिला

हैदराबाद: वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (वाईएसआरटीपी) की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने कहा है कि केसीआर को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने की योग्यता नहीं हैं। संघर्ष से हासिल किये गये तेलंगाना में एक स्वार्थी व्यक्ति के कारण बेरोजगार युवकों की मौत हो रही हैं। केसीआर के रवैये के कारण शहीदों की आत्मा तड़प रही हैं।

तेलंगाना आंदोलन के दौरान 1200 से अधिक युवकों ने आत्महत्या की हैं। इस तरह हासिल किये गये तेलंगाना में केसीआर को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का हक नहीं हैं। केसीआर को सत्ता से हटाने के बाद ही तेलंगाना में युवकों को नौकरियां मिलेगी। शर्मिला ने इस आशय का एक ट्वीट पोस्ट किया है।

शर्मिला ने आरोप लगाया कि बेरोजगारों की हत्या करने वाला मुख्यमंत्री केसीआर एक हत्यारा है। केसीआर को बेटे को मंत्री पद पर बिठाने की जो दिलचस्पी है, बेरोजगार युवकों को नौकरी नहीं देने पर नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि तेलंगाना में किसान और बेरोजगार मर रहे हैं, लेकिन केसीआर पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। सत्ता के लिए राजनीति करते समय केसीआर को शर्म आनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X