मुसी नदी में मिला महिला का शव, मचा हड़कंप, दो दिन पहले लापता हुई लक्ष्मी के रूप में की गई पहचान

हैदराबाद: मुसी नदी में महिला का शव पाया गया। महिला के शव को देख लोग भयभीत हो गये। महिला का शव मूसाराम ब्रिज के पास मिला है। कहा जा रहा है कि दो दिन पहले गांधीनगर में भारी बारिश के दौरान नाले में लापता हुई महिला लक्ष्मी के रूप में पहचान की गई है। मृतक महिला के परिजनों ने उसकी पहचान की है।

बलदिया अधिकारियों ने शव के बारे में पुलिस को सूचित किया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है। मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।

यह भी पढ़ें:

आपको बता दें कि भारी के दौरान प्रगति नगर में एक चार साल के बच्चे की नाले में बह जाने से मौत हो गई थी। साथ ही बिजली के शॉक लगने से एक महिला की भी मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X