मां तुझे सलाम: महिला ने एक ही प्रसव में दिया चार बच्चों को जन्म, उसकी बहन को भी हुए तीन शिशु

हैदराबाद : तेलंगाना के करीमनगर जिले में एक महिला ने एक ही प्रसव में चार बच्चों को जन्म दिया। मिली जानकारी के अनुसार, यशोदा कृष्णा अस्पताल में निकिता नाम की महिला ने एक ही प्रसव में दो कन्या शिशु और दो बाल शिशु को जन्म दिया।

डॉक्टरों ने बताया कि चारों बच्चे स्वस्थ हैं। माता-पिता निकिता और साई किरण एक साथ चार बच्चों को देखकर खुश हैं। निकिता की बड़ी बहन लिखिता ने भी चार महीने पहले एक ही प्रसव में तीन बच्चों का जन्म दिया था। मजे की बात यह है कि निखिता और लिखता भी दोनों बहनें भी जुड़वा हैं।

दोनों बहनों के एक ही बार सात बच्चों के जन्म देने से परिवार के सभी सदस्य और रिश्तेदार खुश हैं। गांव के लोग भी दिन रात और हर जगह इसी बात की चर्चा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X