विहंगम योग संत समाज: अनंत श्री सदगुरु सदाफल देव जी महाराज की 136 वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर…

हैदराबाद: विहंगम योग संत समाज, हैदराबाद की ओर से अनंत श्री सदगुरु सदाफल देव जी महाराज की 136 वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर एक कुण्डीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ एवं सत्संग का आयोजन सैदाबाद स्थित हैदराबाद आश्रम, पर किया गया। सत्संग का प्रारंभ स्वागत गान, मंगल गान, स्वर्वेद महाग्रंथ पाठ के साथ हुआ।

हवन यज्ञ के पश्चात हैदराबाद संत समाज के वरिष्ठ गुरु भाई शिव कुमार अग्रवाल ने सत्संग में बताया कि हम उस सत्ता के शिष्य हैं जिन्होंने 17 वर्षों की घोर तपस्या के पश्चात ईश्वर का अनुभव किया एवं हमें अद्भुत विहंगम योग मार्ग बतलाया और कहा कि यदि हम विधिवत साधना करेंगे तो वे हमे अमर लोक पहुंचाएंगे एवं इस संसार के आवागमन से मुक्ति दिलाएंगे। हम दूसरे के अवगुण न देखें, उनके गुण ग्रहण करें और अपने दुर्गुण को देख कर उसका त्याग करें। जीवन में आत्म परीक्षण होना चाहिए, इससे जीवन पवित्र हो कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए योग्य बन सकेगा।

सत्संग में ओमप्रकाश अग्रवाल, देवेन्द्र अग्रवाल, राम किशन भूरिया, श्याम सुन्दर अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सुरेश गोयल, रमाकांत अग्रवाल, शिव कुमार अग्रवाल, काशी राम, सुनील कुमार, डॉ. शशिकला, सुनिता गोयल, निधी राय, ज्योति आदि गुरु भाई एवं बहन उपस्थित रहे। वंदना, आरती, शांति पाठ एवं महा प्रसाद वितरण के साथ सत्संग का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X