सुर संगीत का शानदार आयोजन, इन हस्तियों ने लूटी वाहवाही

हैदराबाद : वीणा वादिनी साहित्यिक समिति ने सुर संगीत कार्यक्रम का आयोजन कवि राजकुमार यादव जी के निवास स्थान पर आयोजित किया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती ममता रानी साहू उपनिदेशक राजभाषा विभाग आयकर विभाग थी। डॉ पंकज मेहता प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर और प्रसिद्ध गायक विशेष अतिथि थे। समिति के अध्यक्ष श्रुतिकान्त भारती ने अतिथियों का स्वागत किया। श्रीमती अरुंधती कुलकर्णी ने अतिथियों का परिचय एव समिति की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। प्रथम सत्र का संचालन श्रीमती सुधाठाकुर ने किया।

द्वितीय सत्र का संचालन और गीत गायन का आयोजन पुरुषोत्तम कडेल ने किया। इसमें श्रीमती ममता जायस्वाल, डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव, अनिल कुमार गुप्ता, पूनम जोधपूरी , श्रीमती वीणा शुक्ला, श्रीमती उमा तिवारी, प्रदीप जाजू, श्रीमती सुधा ठाकुर, डॉ रेखादेवी वर्मा, श्रीमती अरुंधती कुलकर्णी, सीताराम माने, सत्यनारायण काकड़ा, राज कुमार यादव, डॉ मुमताज सुलताना, नितिश पाण्डे, श्रीमती श्रुति पाण्डेय, मोती लाल, अजय कुमार और संजय कुमार ने मधुर स्वर में अपने गीत प्रस्तुत किये।

यह भी पढ़ें-

इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि तथा बाल कलाकार कुमार आयुष का गायन रहा। राजकुमार यादव के परिवार द्वारा स्वादिष्ट भोजन का आयोजन किया गया। श्रुतिकान्त भारती ने अपना अध्यक्षीय भाषण दिया। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती सुधा ठाकुर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X