हैदराबाद : वीणा वादिनी साहित्यिक समिति ने भव्य रूप से अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन शनिवार को आर्य कन्या विद्यालय में किया । इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में प्रो अनुपमा विवेक वर्धिनी शासकीय महाविद्यालय भाग लिया। श्रीमती पद्मा टकसाली के सरस्वती पूजन से कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया।

समिति के अध्यक्ष श्रुतिकान्त भारती ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उनका परिचय दिया। इस अवसर पर विभिन्न भाषाओं में काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। उपस्थित कवियों ने अपनी अपनी मातृभाषा में कविता प्रस्तुत की। जैसे- हिन्दी, मराठी, मारवाड़ी, राजस्थानी और बहेड़ी आदि शामिल है।
यह भी पढ़ें-
इस कार्यक्रम में कवि ठाकुर दिनेश सिंह, सविता सोनी विद्यादवे, डॉ रेखा देवी वर्मा, पूनम जोधपूरी, पद्मा टकसाली, बैजनाथ सुनहरे, गीता तिवारी, डॉ माधुरी मिश्रा, श्रीमती हर्षलता, सत्यनारायण काकड़ा, परमेश्वरी शर्मा, सीताराम माने, डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव, गौरव कुमार, राजन शर्मा, डॉ मुमताज सुलताना, श्रीमती शीतला तथा समिति के परामर्शदाता भक्तराम और प्रदीप जाजू उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें-
यह भी पढ़ें-
प्रदीप जाजू ने मोतियों की माला से अध्यक्ष भारती का सम्मान किया। अध्यक्ष ने सभी कवियों और उपस्थित अतिथियों का मालाओं से सम्मान किया। अध्यक्षने कार्यक्रम को संबोधित किया और धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही है कि डॉ मुमताज सुलताना द्वारा अनेक स्वादिष्ट व्यंजनो की इफतारी का प्रबंध किया गया। कार्यक्रम का संचालन समिति की सचिव श्रीमती सुधा ठाकुर ने किया।
