वीणा वादिनी साहित्यिक समिति ने मनाया विश्व हिंदी दिवस, मुख्य अतिथि अमृत कुमार जैन ने दिया बड़ा आश्वासन

हैदराबाद : वीणा वादिनी साहित्यिक समिति की ओर से 10 को विश्व हिन्दी दिवस का आयोजन आर्यकन्या विद्यालय सुल्तान बाजार में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाज सेवी अमृत कुमार जैन थे। अन्य अतिथियों में विद्यालय के प्रबन्धक समिति के सचिव प्रदीप जाजू, भक्त राम, श्रुतिकान्त भारती, संजय जी और एस रविकुमार शामिल थे।

वीणा वादिनी साहित्यिक समिति की अध्यक्षा श्रीमती विभा भारती ने मुख्य अतिथि तथा अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया और समिति की गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में हिन्दी की विशेषता और उसके प्रचार प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्य अतिथि अमृत कुमार जैन ने इस संस्था को बधाई दी और हिन्दी के विकास और प्रचार प्रसार कैसा इस पर प्रकाश डाला। साथ ही समिति कोआश्वासन दिया कि वे इस समिति को पूर्ण सहयोग देगे। प्रदीप जाजू ने भी अपने भाषण में समिति को बधाई देते हुए हिन्दी के महत्व को समझाया।

इस कार्यक्रम छात्राओं ने भी भाग लिया और हिन्दी में कविता पाठ किया। इस कार्यक्रम का विशेष आर्कषण कवि सम्मेलन रहा है। इस सम्मेलन में हिन्दी के प्रसिद्ध कवियों ने भाग लिया। इनमें डॉ प्रभास चन्दर सिंह, पुरुषोत्तम कडेल, सीताराम माने, विनोद गिरि, अनोखा, अनिल कुमार गुप्ता, पूनम जोधपूरी, डॉ मुमताज सुलताना, श्रीमती रेखा देवी वर्मा, श्रीमती पुष्पा वर्मा, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती उमा तिवारी, श्रीमती राज्यश्री शामिल है।

Also Read-

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमृत कुमार जैन ने छात्रों को पुरस्कृत किया। साथ ही सभी हिन्दी आध्यापिका को शॉल और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। विशेषकर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती उमा तिवारी का सम्मान किया गया। उपस्थित कवियों का सम्मान स्मृति चिन्ह और मोती की मालाओं से किया गया। समिति की उपाध्यक्षा श्रीमती शोभा देश पांडे ने गणेश वन्दना से इस कार्यक्रम को गणेश वन्दना से प्रारम्भ किया।

श्रीमती रेखा देवी वर्मा ने सारा कार्यभार सम्भाला और श्रीमती सुधा ठाकुर ने सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एस रविकुमार का विशेष परिश्रम और सहयोग रहा है। इस कार्यक्रम में आज की आवाज के पत्रकार विश्वनाथ देहाती की भी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar