छत्तीसगढ़: सुरक्षा बल और माओवादियों की बीच मुठभेड़, दो की मौत, हथियार और विस्फोटक बरामद

हैदराबाद : छत्तीसगढ़ में माओवादी और सुरक्षा बलों की बीच मुठभेड़ हुई। सुकमा जिले के गोम्पाडु के पास वन क्षेत्र में माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गये, जबकि अन्य भागने सफल हो गये।

पुलिस ने बताया कि मरने वालों में कोंटा एरिया कमांड कवासी हुंगा शामिल है। जबकि एक अन्य माओवादी की पहचान नहीं हुई है। सुरक्षा बलों ने मौके से माओवादियों के हथियार, विस्फोटक और साहित्य बरामद किये हैं।

इसी क्रम में सुकमा जिले के एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि कांबिंग ऑपरेशन करने गये सुरक्षा बलों पर माओवादियों ने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग दो माओवादी मारे गये। उन्होंने कहा कि भाग गये माओवादियों को पकड़ के लिए मुहिम तेज कर दी है। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X