भाजपा के जागने से पहले ही टीआरएस ने कर दिया यह तमाम काम, उलझन में नेता

हैदराबाद: यह सभी अच्छी तरह से जानते है कि इस समय तेलंगाना में टीआरएस बनाम बीजेपी के बीच अप्रत्यक्ष लड़ाई जारी है। सत्तारूढ़ टीआरएस ने हाल ही में बीजेपी को अप्रत्याशित झटका दिया है।

ज्ञातव्य है कि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यदल की बैठक तीन और चार जुलाई को हैदराबाद में हो रही है। इस तरह के समारोह का मतलब होता है कि धड़ल्ले से प्रचार करना। शहर में हर जगह फ्लेक्सि और बैनर लगाकर हंगामा खड़ा किया जाता है। हालांकि, टीआरएस ने बीजेपी के प्रचार पर पानी फेर दिया।

टीआरएस ने विज्ञापनों (फ्लेक्सि और बैनर) के लिए मेट्रो पिलर्स पहले ही बुक कर लिए हैं। भाजपा को मेट्रो पिलर्स पर फ्लेक्सि और बैनर लगाने का मौका नहीं दिया है। अब शहर में बीजेपी को विज्ञापन लगाने से रोकने में टीआरएस सफल रही है। एलएंडटी और विज्ञापन एजेंसी के साथ सप्ताह पहले ही नियोजित अनुबंध कर लिया है।

संबंधित खबर:

अब टीआरएस 2,300 से अधिक मेट्रो पिलरों पर तेलंगाना सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार कर रही है। इसके अलावा टीआरएस ने शहर के एक हजार बस स्टॉप पर फ्लेक्सी और बैनर लगाये हैं। कुल मिलाकर भाजपा के जागने से पहले टीआरएस ने अपना काम तमाम कर दिया। अब देखना होगा कि भाजपा क्या करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X