महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा, 17 लोगों की मौत, मलबे में अनेक मजदूर

हैदराबाद: पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के ठाणे में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। ठाणे के शाहपुर के पास पुल बनाते वक्त एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

मीडिया में प्रसारित और प्रकाशित खबरों के अनुसार, समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण के निर्माण में मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था। एक गर्डर मशीन गिर गई। NDRF के अनुसार, अब तक कुल 17 शव बरामद किए गए हैं और तीन के घायल होने की सूचना है। मलबे में और लोगों की दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

ठाणे के शाहपुर के पास एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के घायल होने की खबर है। मशीन का इस्तेमाल समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण के निर्माण में किया जा रहा था। एनडीआरएफ ने जानकारी देते हुए कहा, ठाणे जिले के शाहपुर तहसील में एक पुल के स्लैब पर क्रेन गिरने के बाद एनडीआरएफ की दो टीमें घटनास्थल पर काम कर रही हैं।

कहा जा रहा है कि यहां सुरक्षा के कोई उपाय नहीं होने के कारण यहां के मजदूरों की जान चली गई है। शाहपुर उपजिला अस्पताल में अब तक पंद्रह शव लाए जा चुके हैं। मृतकों के अलावा कई अन्य लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है। गर्डर मशीन को जोड़ने वाली क्रेन और स्लैब 100 फीट की ऊंचाई से गिर गए, जिससे बड़ा हादसा हो गया। मृतकों के शवों के साथ-साथ घायलों को भी स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया।

मशीन का उपयोग राजमार्ग और हाई-स्पीड रेल पुल निर्माण परियोजनाओं में प्रीकास्ट बॉक्स गर्डर्स स्थापित करने के लिए किया जाता है। समृद्धि महामार्ग, जिसका नाम हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग है, मुंबई और नागपुर को जोड़ने वाला 701 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे है। पुलिस कर्मी और अग्निशमन अधिकारी बचाव एवं राहत कार्य में लगे हुए हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X