Road Accident: लॉरी ने मारी ट्रॉली को टक्कर, चार महिला मंजदूरों की ही मौत

हैदराबाद : तेलंगाना के हनमाकोंडा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हनमाकोंडा जिले के शायमपेट मंडल के मंदारीपेट के पास मजदूरों को ले जा रही अशोक ट्रॉली को लॉरी ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली में सवार तीन महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी है कि उनकी हालत भी चिंताजनक है।

पुलिस के अनुसार, शायमपेट मंडल के पत्तिपाका गांव की 25 महिला मजदूर जयशंकर भूपालपल्ली जिले के मुगल्लापल्ली मंडल के मिर्ची खेत में काम करने के लिए ट्रॉली में जा रहे थे। इसी क्रम में सामने से आ रही लॉरी ने ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही शायमपेट के एसआई वीरभद्र राव व परकाला के एसीपी मौके पर पहुंचे और घायलों को वरंगल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X