बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर के कार्यालय में चोरी, पुलिस ने किया यह का खुलासा

मुंबई/हैदराबाद: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर के कार्यालय में दो अज्ञात व्यक्तियों ने घुसकर उनकी कंपनी द्वारा निर्मित एक फिल्म के निगेटिव और 4.15 लाख रुपये नकद चुरा लिए। यह समाचार विलंब से प्रकाश में आया है। पुलिस एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार रात अभिनेता के अंबोली इलाके में वीरा देसाई रोड स्थित कार्यालय में हुई।

अधिकारी ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 9.45 बजे कार्यालय के कर्मचारी पहुंचे और उन्होंने ताले टूटे हुए पाए। अनुपम खेर ने खुद अपने आधिकारिक एक्स हैंडल और इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट में इस घटना के बारे में बताया। अभिनेता ने हिंदी में लिखा, “कल रात मेरे वीरा देसाई रोड स्थित कार्यालय में दो चोरों ने दो दरवाजे तोड़ दिए और अकाउंट डिपार्टमेंट से पूरी तिजोरी और हमारी कंपनी द्वारा निर्मित एक फिल्म के निगेटिव चुरा लिए, जो एक बॉक्स में थे। हमारे कार्यालय ने एफआईआर दर्ज कराई है।”

हालांकि, अनुपम ने उस फिल्म का नाम नहीं बताया, जिसके निगेटिव चोरी हुए हैं। इमारत के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में दोनों को ऑटो रिक्शा में जाते हुए दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि “भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे।” पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। (एजेंसियां)

यह भी पढ़ें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X