ब्रह्मर्षि समाज की महिला शाखा ने किया सावन की सैर, ये रहे हैं खास-खास आकर्षण

हैदराबाद : ब्रह्मर्षि समाज हैदराबाद की महिला शाखा ने 3 अगस्त को अपना पारंपरिक सावन की सैर का आयोजन धूम धाम से सफलता पूर्वक सम्पन्न की। समाज की उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राय ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह आयोजन घाटकेसर रोड पर स्थित “विलेज ट्रेल्स” रिसॉर्ट में किया गया। यात्रा को सुगम बनाने के लिए सभी के लिए बस की व्यवस्था की गई थी। कुकटपल्ली, अमीरपेट, बेगम पेट, सिकंदराबाद, तारणाका एवं हब्सीगुडा आदि जगहों से समाज की महिलाओं को एकत्रित करते हुए बस 10:00 बजे रिसॉर्ट पहुंची।

कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती स्वप्निल राय एवं श्रीमती गीतू शर्मा ने सभी का स्वागत किया। जलपान के पश्चात् श्रीमती पूजा मिश्रा एवम् प्रियंका सिंह के नेतृत्व में महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं के खेलों की विजेता गीतू शर्मा, मीतू शर्मा, नेहा सिंह, विधात्री सिंह, कल्पना चौधरी रहीं तथा बच्चों में आराध्या, अभिनव, आदित्रि एवं आद्या ने इनाम जीते। भोजनोपरांत सभी ने तंबोला और अंताक्षरी खेला। इसके अतिरिक्त रिसॉर्ट द्वारा उपलब्ध कराए गए कैरमबोर्ड, सांप सीढ़ी के साथ स्विमिंग, रॉक क्लाइंबिंग, रोप पुल्लिंग आदि साहसिक खेलों का सभी ने जमकर आनंद उठाया।

यह भी पढ़ें-

अवसर पर उपर्युक्त सदस्यों के साथ अनु कुमारी, राखी, सुधा राय, आभा कुमार, विधात्री सिंह, अनुपम, सुमन सिंह, डॉ आशा मिश्रा, निश्चला, प्रियंका मिश्रा, मोनी मिश्रा, नेहा, रंजू, सीमा, सरोज सिंह, पिंकी राय आदि ने सावन के पारंपरिक लोक गीत के धुनों पर झूमते हुए शिव के नचारी गाये। महिलाओं को समाज की ओर से सावन का विशेष उपहार चूड़ी, बिंदी, आलता मेंहदी आदि प्रदान किए गए और बच्चों को चॉकलेट बांटे गए। पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सुधा राय ने सभी को धन्यवाद दिया। शर्मा ने अल्पाहार के बाद ये सैर संपन्न हुआ और महिलायें बस में बैठकर गाते-बजाते वापस अपने घर लौटीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X