T20 World Cup 2026 Super 8: जीतकर भी वेस्टइंडीज से पिछड़ा है भारत, यह है सेमीफाइनल का गणित

हैदराबाद : टी20 विश्व कप 2026 सुपर 8 में भारतीय टीम के लिए अब पूरी तरह से नॉकआउट हो चुका है। उसने सुपर-8 में अपने दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया तो सही, लेकिन नेट रन रेट के मामले में अभी भी भारत वेस्टइंडीज से ग्रुप-1 में पीछे है।

भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 256 रनों का स्कोर खड़ा किया। उसके लिए अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या ने अर्धशतक लगाये। दूसरी ओर, जिम्बाब्वे की टीम ब्रायन बेनेट (97 नाबाद) की दमदार पारी के बावजूद हार गई। उसने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 184 रन बनाए। इस मैच के रिजल्ट के साथ ही साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गया।

भारतीय टीम का अगला मुकाबला 1 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वेस्टइंडीज से है। इसका मतलब यह है कि यह मुकाबला जो भी टीम जीतेगी सेमीफाइनल में उसे एंट्री मिलेगी। भारत और वेस्टइंडीज के 2-2 पॉइंट्स हैं, लेकिन नेट रन रेट के मामले में वेस्टइंडीज आगे है।

Also Read-

वेस्टइंडीज का नेट रन रेट +1.791 है। दूसरी ओर भारत का नेट रन रेट -0.100 है। बता दें कि भारतीय टीम को सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने 76 रनों से हराया था। इस वजह से भारत का नेट रन रेट काफी खराब हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X