यादाद्री श्री लक्ष्मीनरसिम्हा स्वामी मंदिर में स्वयंभू दर्शन, सीएम केसीआर परिवार के साथ होंगे शामिल

हैदराबाद: यादाद्री श्री लक्ष्मीनरसिम्हा स्वामी के मुख्य मंदिर में सोमवार को महाकुंभ संप्रेक्षण का आयोजन किया जाएगा। इसके व्यापक इंतजाम किये गये हैं।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री केसीआर परिवार के साथ सुबह 11.55 बजे भाग लेगे। इसके बाद शाम 4 बजे मंदिर को भक्तों के दर्शन के लिए खोला जाएगा।

मंदिर का बड़े पैमाने पर जीर्नोधार किया गया। इसके लिए लगभग छह साल का समय लगा। इसके लिए 1200 करोड़ रुपये खर्च किये गये। केसीआर ने इसे तिरुमला तिरुपति की तरह बनाने का संकल्प लिया था। जो आज बनकर तैयार
हो गया है।

गौरतलब है कि पिछले छह सालों से सार्वजनिक दर्शन बालालयम प्रदान किया जा रहा था। अब सोमवार से मुख्य स्वयंभू मंदिर में प्रत्यक्ष दर्शन होंगे। भक्तों के लिए व्यापक व्यवस्था की गई। विश्वास है कि सामान्य दिनों में 40 हजार और छुट्टियों में 60 से 70 हजार भक्त मंदिर आएंगे।

मंदिर के कार्यकारी अधिकारी गीता ने बताया कि 29 मार्च से हर दिन सुबह 3 बजे मंदिर को खोला जाएगा। मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद सुबह 6.30 से 8 बजे तक सार्वजनिक 8 से 9 बजे तक वीआईपी दर्शन, सर्व दर्शन सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक, 12.45 से शाम 4 बजे तक, शाम 5 से 7 बजे तक और रात 8 से 9.15 बजे तक दर्शन होंगे। रात 10 बजे मंदिर बंद कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X