हैदराबाद : वीणा वादिनी साहित्यिक समिति और चेतना ब्रोडकास्टिंग के सयक्त तत्वावधान में 11 जनवरी को एक विशेष बैठक का आयोजन आर्यकन्या विद्यालय सुलतान बाजार में किया गया। इस बैठक का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष श्रुतिकान्त भारती ने किया।
यह भी पढ़ें-
चेतना बोडकास्टिंग के अध्यक्ष सत्यनारायण जाधव ने अपने द्वारा की जा रही सारी योजनाओ का विस्तृत विवरण दिया। जिनमें सामाजिक सांस्कृतिक और महिला सशक्तिकरण मुख्य मुद्दे शामिल थे। समिति के अध्यक्ष श्रुतिकान्त भारती ने इन सभी योजनाओं पर विस्तार से अपने विचार रखे।
यह भी पढ़ें-
इस बैठक में वीणा वादिनी के परामर्शदाता प्रदीप जाजू, पंडित गंगाराम स्मारक मंच के अध्यक्ष भक्तराम, वीणा वादिनी साहित्यिक समिति की महासचिव श्रीमती सुधाठाकुर, डॉ रेखादेवी वर्मा, श्रीमती अरुन्धती कुलकर्णी, श्रीमती शोभा ठाकुर, श्रीमती गीता सुधाकर, श्रीमती विद्यादवे, श्रीमती नीलम शिवानी, अनिल कुमार गुप्ता और सीताराम माने उपस्थित थे।
