तथागत एजुकेशन ट्रस्ट: सामाजिक कार्यकर्ता फागो गोदरूजी कडिखाये को आजादी अमृत महोत्सव 2022 पुरस्कार प्रदान

हैदराबाद: तथागत एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से सिद्धार्थ कला, विज्ञान एवं एमसीवीसी जूनियर कॉलेज लाखांदूर जिला भंडारा (महाराष्ट्र) में आजादी का अमृत महोत्सव-2022 के अंतर्गत सामाजिक कार्य पुरस्कार प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सिद्धार्थ जूनियर कॉलेज के प्राचार्य मेघशाम वासुदेव मुरकुटे जी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

इस दौरान कई सालों से सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने श्री संत गाडगेबाबा जनकल्याण उत्सव समिति के सचिव और सामाजिक कार्यकर्ता फागो गोदरूजी कडिखाये को स्वतंत्रता दिवस का अमृत महोत्सव 2022 पुरस्कार प्रदान किया गया।

गौरतलब है कि फागो गोदरूजी कडिखाये दीन, दलितों और उत्पीड़ितों के उत्थान में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। स्वार्थ को छोड़कर समाज की समस्याओं के समाधान के विचारों से प्रेरित होकर स्वयं को समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

इस समाज सेवा कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए तथागत एजुकेशन ट्रस्ट ने स्वतंत्रता दिवस का अमृत महोत्सव 2022 सामाजिक कार्य पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया। इसी के तहत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य मेघशाम वासुदेव मुरकुटे की ओर से कडिखाये को शॉल, गुलदस्ता और प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X