Road Accident: सड़क पर खड़ी लॉरी को तेज रफ्तार से कार ने मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत

हैदराबाद : तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर से घायल हो गये। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई गई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कामारेड्डी जिले पेद्दकोडपगल मंडल के जगन्नाथपल्ली गेट के पास खड़ी एक लॉरी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। यह दुर्घटना शनिवार दोपहर को हुई। बिचकुंदा की ओर से पिट्लम की ओर जाते समय यह हादसा हुआ। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बांसवाड़ा अस्पताल पहुंचाया।

मरने वालों में दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। ये सभी हैदराबाद के रहने वाले हैं। पुलिस मृतक के पास मिले आईडी कार्ड के माध्यम से पता लगाई है। हादसे के वक्त वाहन में 12 लोग सवार थे। कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षितग्रस्त हो गया। पुलिस का मानना ​​है कि तेज रफ्तार ही दुर्घटना का कारण रहा है।

मरने वालों में अमीर, (29) उनकी पत्नी परवीन सना, (20) उनके दो बच्चे आलिया फातिमा, (18) हन्नन फातिमा, हुसैन, (33) और तसलीम बेगम (26) की मौके पर ही मौत हो गई। हुसैन की बेटी बेटी नूर बेगम (8) की निजामाबाद के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पांच अन्य बच्चे अजर बेगम, सुल्ताना, हरि, हिबा और यास्मीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चारों भी हुसैन के बच्चे हैं, जबकि एक अन्य परवीन की बड़ी बहन यास्मा बेगम है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X