हैदराबाद : तेलंगाना में डीएमएचओ और उनके परिवार में कोविड पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया है। इतना ही नहीं जर्मनी से आये बेटे को लेकर तिरुपति जाकर आया है। तेलंगाना के सूर्यापेट कोविड से हड़कंप मच गया। डीएमएचओ परिवार के छह लोग कोविड पॉजिटिव पाये गये हैं। डीएमएचओ का बेटा कुछ दिन पहले जर्मनी से आया है।
पता चला है कि बेटे के आने के दो दिन पहले डीएमएचओ और उनका परिवार तिरुपति गया और भगवान बालाजी के दर्शन करके लौट आये है। तिरुपति जाकर आने के बाद परिवार के सदस्यों में कोविड के लक्षणों की जांच की गई। परिवार के छह सदस्य कोविड पॉजिटिव पाये गये। टेस्ट में डीएमएचओ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके चलते सूर्यापेट में हड़कंप मच गया है।
ओमिक्रॉन वेरिएंट के सामने आने वाले देशों में जर्मनी भी शामिल है। उनका बेटा जर्मनी से आने के चलते सभी चिंतित है। कोविड के निदान से पहले डीएमएचओ कई कार्यक्रमों में भाग भी लिया। इसके साथ ही डीएमएचओ उनके परिवार के सदस्यों से जो लोग संपर्क आये है, उनका परीक्षण किया जाएगा। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सुझाव दिया है कि प्राथमिक और माध्यमिक परीक्षण करवा लें।

