आंध्र प्रदेश में छह माओवादियों ने किया आत्मसपर्मण, DGP बोले- “सरेंडर करने वालों को मदद करने हम हैं तैयार”

अमरावती : आंध्र प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। छह माओवादियों ने पुलिस के सामने हथियार डाल दिये हैं। गुरुवार को छह माओवादियों ने पुलिस महानिदेशक गौतम सवांग के सामने आत्मसपर्मण कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में चार महिला माओवादी भी शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि आत्मसपर्ण करने वाले माओवादियों में एक डिविजन कमेटी का सदस्य और दो एरिया कमेटी के सदस्य हैं।

इस अवसर पर डीजीपी ने भूमिगत माओवादियों से राष्ट्रीय जीवनधारा में शामिल होने का आह्वान किया है। आत्मसर्पण करने वाले माओवादियों को सरकार हर संभव मदद करने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X