गायक सोनू निगम के साथ मारपीट, मामला दर्ज (वीडियो)

हैदराबाद : गायक सोनू निगम के साथ सोमवार को कथित तौर पर शिवसेना (यूबीटी) के सदस्यों ने चेंबूर (मुंबई) इलाके में एक कार्यक्रम के दौरान मारपीट की। मीडिया में प्रसारित और प्रकाशित खबरों के अनुसार, सोनू निगम उस वक्त प्रस्तुति दे रहे थे, उसी समय स्थानीय शिवसेना (यूबीटी) विधायक के बेटे ने गायक के प्रबंधक के साथ दु‌र्व्यवहार किया।

मारपीट करने वाले ने गायक के प्रबंधक को मंच से उतरने के लिए कहा और जब सोनू आ रहे थे तो उन्हें धक्का दे दिया। साथ ही सोनू के दोस्त को भी धक्का दिया। दोनों को चोटें आई हैं। इसके बाद इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक व्यक्ति सोनू और उनके दोस्त को धक्का देते दिख रहा है। घटना के बाद सोनू निगम ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि बॉलीवुड गायक सोनू निगम से मुंबई में एक कार्यक्रम में सेल्फी लेने को लेकर ये विवाद हुआ। कथित विवाद में का सोनू का एक सहयोगी भी घायल हो गया। पुलिस ने यह भी बताया कि घटना रात करीब 11 बजे हुई, जब निगम एक संगीत समारोह में शामिल होने के लिए चेंबूर में थे।

कार्यक्रम स्थल से निकलते समय, प्रशंसकों के एक समूह ने सेल्फी के लिए गायक से संपर्क किया। जब उनके दो सहयोगियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद सोनू निगम के दोनों सहयोगियों को प्रशंसकों ने पीटा। इससे उनमें से एक को मामूली चोटें आईं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

https://twitter.com/peepoye_/status/1627745437653569536?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1627745437653569536%7Ctwgr%5E9c54bc8ab8df3aad9630adc78979d5fb6f6a61a2%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Ftazakhabar36garh.com%2F2023%2F02%2F21%2Fvideo-sonu-nigam-was-assaulted-during-a-program-in-mumbai-mlas-son-was-accused-watch-video%2F

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X