सिंगर एस. जानकी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न, नम आंखों से दी गई विदाई

हैदराबाद: अपनी मधुर आवाज से दक्षिण भारतीय सिनेमा संगीत जगत को दशकों तक मंत्रमुग्ध करने वाली लेजेंडरी प्लेबैक सिंगर, गान कोकिला एस. जानकी (88) का अंतिम संस्कार रविवार शाम को संपन्न हुआ। उम्र संबंधी बीमारी के कारण शनिवार रात मैसूर के अपोलो अस्पताल में उनका निधन हो गया था। जानकी के पार्थिव शरीर को प्रशंसकों के अंतिम दर्शन के लिए मैसूर के महाराजा कॉलेज ग्राउंड में रखा गया, जहां सिनेमा और राजनीति जगत के दिग्गजों के साथ हजारों प्रशंसक पहुंचे और उन्हें नम आंखों से विदाई दी।

संगीत जगत को उनके अतुलनीय योगदान के सम्मान में कर्नाटक सरकार ने एस. जानकी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ कराया। पुलिस ने हवा में गोलियां चलाकर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद मैसूर के पास कनियानहुंडी में जानकी की पोती अप्सरा और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में पारंपरिक तरीके से अंतिम संस्कार किया गया।

Also Read-

जानकी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दोनों तेलुगु राज्यों के मुख्यमंत्री और सिनेमा जगत से चिरंजीवी, कमल हासन, रजनीकांत सहित कई दिग्गजों ने गहरा शोक व्यक्त किया। संगीत प्रेमियों ने याद किया जानकी भले ही हमारे बीच शारीरिक रूप से नहीं हैं, लेकिन उन्होंने गाए हजारों गानों के रूप में वे हमेशा अमर रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X