Crime News: घर में सो रहे सिंगरेनी मजदूर की प्वाइंट ब्लैंक रेंज में गोली मारकर हत्या

हैदराबाद: तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में घर में सो रहे एक सिंगरेनी मजदूर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मजदूर पर प्वाइंट ब्लैंक रेंज में गोली मारी गई। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना के संबंध में हत्या किसने की और क्या वजह है इसका पता नहीं चल पाया है। आधी रात को हुई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, गोदावरीखानी के गंगानगर निवासी पोरकोप्पुला राजेंदर श्रीरामपुर क्षेत्र की सिंगरेनी खदान में कार्यरत हैं। शुक्रवार की रात जब वह घर में सो रहा था, तब करीब दो बजे दो हमलावर घर में घुसे और उसके सिर पर बंदूक तानकर गोली मार दी। राजेंदर की नींद में ही की जान चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X