हैदराबाद : हाल ही में तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के मुचिंतल में श्री रामानुजाचार्य सहस्राब्दी समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस समारोह में देश के पहले नागरिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, किशन रेड्डी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। मगर तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर श्री रामानुजाचार्य सहस्राब्दी समारोह में भाग नहीं लिया। केसीआर के समारोह से दूर रहने को लेकर अनेक संदेह व्यक्त किये गये। प्रचार हुआ कि शायद श्री चिन्ना जियार स्वामी से दूरियां बढ़ गई हैं।
इसी क्रम में चिन्ना जियार स्वामी ने शुक्रवार को सहस्राब्दी समारोह पर एक बात कही। उन्होंने सीएम केसीआर के साथ मतभेदों पर दिलचस्प टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केसीआर के साथ मतभेद क्यों हो सकते हैं। समारोह उनके सहयोग से ही आयोजित किया गया। सीएम केसीआर कहा था कि इस कार्यक्रम के वह पहले सेवक है। शायद अस्वस्थ और काम के तनाव के कारण नहीं आ पाये होंगे। राजनीति में विपक्ष और स्वयं पक्ष हो सकते हैं। मगर भगवान के सामने सब समान है।
चिन्नाजियार ने बताया कि आश्रम में शनिवार को शांति कल्याण कार्यक्रम होगा। कल्याण समारोह 14 तारीख को होना था।लेकिन 108 देवों में विराजमान सभी मूर्तियों की शांति कल्याण व्यवस्था के चलते आयोजन शनिवार को किया जाएगा। सभी भक्तों को निमंत्रण भेजा है। किसी को भी मत आओ नहीं कहेंगे। सीएम केसीआर को भी न्योता भेजा है। देखना हैं कि वे आएंगे या नहीं।
