Road accident: पलट गई तेज रफ्तार कार, तीन की मौत

हैदराबाद : तेलंगाना के नागरकर्नूल जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, नागरकर्नू जिले के कल्वकुर्ती मंडल के मार्चाला के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वालों में दो युवतियां हैं।

मृतकों की पहचान महबूबाबाद की किरणमयी (22), पीए पल्ली निवासी शिरीषा (20) और कोंडामल्लेपल्ली निवासी अन्नेपका अरविंद (23) के रूप में की गई है। दुर्घटना के सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। नलगोंडा जिले में एक विवाह कार्यक्रम में भाग लेकर शुक्रवार को लौट आर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X