ब्रह्मर्षि सेवा समाज महिला शाखा का सावन की सैर धूमधाम से संपन्न, गले मिलकर दी सावन की बधाई

हैदराबाद: ब्रह्मर्षि समाज हैदराबाद की महिला शाखा द्वारा आयोजित सावन की सैर रविवार २७ अगस्त को माउंटेनहाईट्स, शिल्पारमम, हैदराबाद में धूमधाम पूर्वक संपन्न हुआ। महिला शाखा की अध्यक्ष श्रीमती उषा शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति देते हुए कहा कि यह आयोजन सुबह ११ बजे से शाम ५ बजे तक चला जिसमें शहर के विभिन्न कोने से ब्रह्मर्षि गण अपने संपूर्ण परिवार के साथ पधारकर इस सैर में सोत्साह शामिल हुए।

सावन के महीने में सैर सपाटे की परंपरा रही हैछ: अतः ब्रह्मर्षि महिलाएँ भी गत कई वर्षों से इस परंपरा का निर्वहन करती आ रही हैं। सभी लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर सावन की बधाई दी। अल्पाहार के उपरांत कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती प्रगति सिंह और स्वप्निल राय के मनोरंजक संचालन तथा भारतीय वन विभाग के पूर्व अधिकारी मुनींद्र एवं संगीता सिन्हा की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम आरंभ हुआ। महिला अध्यक्षा ने अपने सुंदर वक्तव्यों के माध्यम से सभी सदस्यों का स्वागत किया।

बिहार और उत्तर प्रदेश के मूल बाशिंदे एवं प्रवासी ब्रह्मर्षियों ने अपना और अपने पैतृक गाँव का परिचय देते हुए वहाँ की मुख्य विशेषताओं का उल्लेख किया। उन्होंने हर्ष जताते हुए कहा कि बिहार के बाहर बिहार और घर के बाहर घर देखकर, इतने लोगों से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। अवसर पर समाज की उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राय, श्वेता राय, डॉ अमृता सिंह और प्रियंका सिंह के नेतृत्व में स्त्री पुरुष एवं बच्चों के लिए बलून गेम, ब्लाइंड फोल्ड रेस, नंबर अरेंजमेंट गेम, तंबोला आदि विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

पुरुषों के लिए आयोजित विभिन्न खेलों के विजेता प्रेमशंकर सिंह, विग्नेश, रंजय, दीपेन्द्र, अनुराग, सत्य प्रकाश सिंह, महिलाओं के खेलों की विजेता सुमित्रा, कल्पना चौधरी, प्रगति सिंह, संगम एवं बच्चों के लिए आयोजित विभिन्न खेलों के विजेता अथर्व, मनस्वी, दृष्टि, गोलू, ओजस्वी, यश्वी, आन्या, सिद्धार्थ और रीया रहे। समाज के अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा, महासचिव सुनील सिंह, पूर्व अध्यक्ष गोविंद जी राय एवं वरिष्ठ सदस्य आर पी राय, महिला अध्यक्ष आदि सम्माननीय सदस्यों के कर कमलों से सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के आयोजन में समाज की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सुधा राय ने ख़ान पान एवं आमंत्रण की ज़िम्मेदारी निभाकर इस आयोजन में अपना प्रमुख योगदान दिया। डॉ आशा मिश्रा ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था की देखरेख की और समाज के सहसचिव पंकज कुमार सी ए ने लेखा जोखा में मदद किया। उपर्युक्त सदस्यों के अतिरिक्त महिला शाखा के समस्त कार्यकारिणी ने प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से सहयोग देकर इस आयोजन को सफल बनाया।

कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार राय, रंजीत कुमार शुक्ला, पूर्व उपाध्यक्ष आर एस शर्मा, आदित्य सिंह, शौरेंदर सिंह, शिशिर कुमार, अमित मिश्रा, अनीता सिंह, पिंकी राय, रागिनी सिंह, विजयलक्ष्मी, आभा शुक्ला, सुमन शर्मा, रीता शर्मा, ख़ुशबू शर्मा, अक्षिता रानी, सुगंधा, ऋतु बाला, गीतू शर्मा, मितु शर्मा, सपना शाही, सरोज सिंह, शिल्पी मिश्रा, ब्रजेश शर्मा, सोनल, प्रियंका मिश्रा, अर्पणा शर्मा, नीरू शर्मा, अंजू सिंह, शिखा शर्मा, संजू शर्मा, संगम राय, सुमित्रा राय, नेहा सिंह, प्रशांत सिंह, मधु सिंह, रूपाशी सिंह, शकुंतला सिंह, प्रीति आदि सदस्यों ने सपरिवार इस सैर में पधारकर इस आयोजन में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar